मासूम को भी नही बख्शा, दरांती से काटता गया इंसानी जिस्म, गुरूग्राम सामूहिक हत्याकांड: आधे घंटे में 4 कत्ल

नई दिल्ली। गुरूग्राम के इस सामूहिक हत्याकांड की वजह जानकार पुलिस भी हैरान है। एक रिटायर फौजी ने अपनी बहु की वजह से चार लोगों की जान ले ली। इस पूरे मामले में आरोपी राव राय सिंह और उसकी पत्नी के अलावा भी एक अन्य शख्स पुलिस के रडार पर है।

गुरूग्राम में एक साथ चार लोगों के कत्ल की वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया

कातिल ने कत्ल का जो तरीका अपनाया उसे जानकार हर किसी का दिल दहल गया. कातिल एक रिटायर फौजी है, जिसने महज आधे घंटे में ही 4 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। इस मामले में आरोपी की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कातिल के सिर किस कदर खून सवार था, इसका अंदाजा मरने वालों की लाश और उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखकर भी लगाया जा सकता है। उनके जिस्मों पर तेजधार हथियार से अनगिनत वार किए गए थे।

गुरूग्राम के इस सामूहिक हत्याकांड की वजह जानकर पुलिस भी हैरान है

एक रिटायर फौजी ने अपनी बहु की वजह से चार लोगों की जान ले ली। इस पूरे मामले में आरोपी राव राय सिंह और उसकी पत्नी के अलावा भी एक अन्य शख्स पुलिस के रडार पर है मरने वालों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने कातिल के गुस्से को भी ज़ाहिर कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। आरोपी ने पहले अपने बेटे की पत्नी सुनीता का कत्ल किया। जिसके जिस्म पर 17 बार वार किए गए थे। जबकि किराएदार कष्णकांत तिवारी के शरीर पर 7 बार तेजधार हथियार से वार किए गए। इसी तरह से करृष्णकांत तिवारी की पत्नी के जिस्म पर सबसे ज्यादा 22 बार धार हथियार से वार किए गए थे. कातिल राय सिंह ने तिवारी की 7 साल की मासूम बच्ची पर तरस नही खाया. उस दरिंदे ने बच्ची के सर पर भी 16 बार वार किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *