लखनऊ में शाही अंदाज की झलक: मेहरुनिसा बाय शमिता की खास ज्वेलरी प्रदर्शनी, क्या-क्या है खास कलेक्शन

लखनऊ। शहर एक बार फिर शाही अंदाज़ और आधुनिक सोच के अनूठे मेल का गवाह बनने जा रहा है। मेहरुनिसा बाय शमिता अपनी विशेष ज्वेलरी प्रदर्शनी लेकर आ रही है, जिसका आयोजन 17 और 18 अप्रैल को जोपलिंग रोड स्थित फॉर्च्यून होटल में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में पारंपरिक राजसी डिज़ाइनों को आधुनिक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे पुरानी विरासत को नया आयाम मिलेगा।

मेहरुनिसा की फाउंडर और डिजाइनर शमिता शर्मा ने लगभग 30 साल पहले इस ब्रांड की शुरुआत की थी। उनका मुख्य उद्देश्य ट्रेडिशनल पोल्की और जड़ाऊ ज्वेलरी को नए अंदाज में लोगों के बीच लोकप्रिय बनाना है। शमिता शर्मा अपने ब्राइडल और स्टेटमेंट पीसेज के लिए खास पहचान रखती हैं। पिछले तीन दशकों में मेहरुनिसा की प्रदर्शनी भारत के कई शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी आयोजित होती रही है। यह ब्रांड पोल्की और डायमंड फाइन ज्वेलरी के लिए जाना जाता है, जो शाही शिल्पकला और क्लासिक डिज़ाइनों को
आधुनिक रूप देता है।

हर गहना एक विरासत, परंपरा को जीवित रखने की कोशिश

डिजाइनर शमिता शर्मा का कहना है कि मेहरुनिसा में हर गहना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि एक विरासत है। उनका प्रयास है कि पुरानी कला को जीवित रखा जाए और उसे आज की महिलाओं के लिए भी उतना ही खास बनाया जाए। प्रदर्शनी में दुल्हनों के लिए विशेष पोल्की ज्वेलरी, एंटीक गोल्ड और जड़ाऊ कलेक्शन के साथ डायमंड और स्टेटमेंट पीसेज़ भी उपलब्ध होंगे।

ब्राइडल से लेकर डेली वियर तक मिलेगा खास कलेक्शन

इस प्रदर्शनी में शादी-ब्याह के भव्य गहनों के साथ-साथ त्योहारों और मॉडर्न लुक के लिए डिजाइन किए गए आभूषण भी शामिल होंगे। इसके अलावा रोज़मर्रा में पहने जा सकने वाले हल्के और आकर्षक गहनों की भी अच्छी रेंज देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि यहां आने वाले मेहमानों को डिजाइनर शमिता शर्मा से सीधे बातचीत करने और स्टाइलिंग सलाह लेने का मौका भी मिलेगा।

पारंपरिक कारीगरी को बढ़ावा, नए कारीगरों को प्रशिक्षण

मेहरुनिसा की खासियत पारंपरिक कारीगरी को आगे बढ़ाना है। ब्रांड जड़ाऊ, पोल्की और हाथ से की गई बारीक नक्काशी जैसी तकनीकों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ नए कारीगरों को भी इन कलाओं में प्रशिक्षित कर रहा है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित हर गहना हॉलमार्क्ड गोल्ड और प्रमाणित स्टोन्स से तैयार किया गया है, जो गुणवत्ता और विश्वसनीयता की गारंटी देता है।