ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, दो राहगीर घायल

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रोड रेज को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। जिसमें दो राहगीर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

stoning and firing between two sides in the old enmity - पुरानी रंजिश में दो  पक्षों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग, एक की मौत

सड़क पर बाइक से घूम रहे थे युवक

ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में बीती 25 जुलाई को एक पक्ष के कुछ लड़के अपनी मोटरसाइकिल से सड़क पर घूम रहे थे। जिनमें से एक की मोटरसाइकिल दूसरे पक्ष के लड़के से टकरा गयी। इसके बाद दोनों में काफी देर तक झड़प हुई। स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर उन्हे वापस भेज दिया।

झगड़े के बीच हुई फायरिंग में दो राहगीर घायल

इसी बीच एक पक्ष के लड़के दूसरे पक्ष के पास जा पहुंचे। दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद फायरिंग हुई, जिसमें दो राहगीरों को गोली लग गई। आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस के मुताबित मोनू और आरिफ नाम के लड़के को गोली लगी थी। दोनों का इन गुटों से कोई लेना देना नही था। ये दोनों राहगीर थे वहां से गुजर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे है। जिन लोगों पर आरोप है पुलिस ने उन पर आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *