अंबति रायडू के संन्यास लेने से चयनकर्ताओं पर भड़के गौतम गंभीर

अमर भारती : अंबति रायडू के संन्यास लेने पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने चयनकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा है। गंभीर के अनुसार चयनकर्ताओं ने रायडू को नजरअंदाज किया और इसी लिए उन्होने क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया है।

दरअसल भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी होने के बावजूद रायडू को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया था। इसके बाद शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया। इससे परेशान होकर रायडू ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने चयनकर्ताओं को लताड़ते हुए कहा कि पांच चयनकर्ताओं ने मिलकर उतने रन ही बनाए होंगे, जितने कि रायडू ने अपने करियर में बनाए हैं। उनके संन्यास लेने से मैं पूरी तरह से निराश हूं। रायडू ने भारत के लिए अब तक 55 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47.05 के औसत से 1694 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक भी बनाए हैं।

गौरतलब है कि ‘विश्व कप में इंजरी के बीच ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया। रायडू की जगह कोई भी होता तो उन्हें बुरा लगता। उनके जैसे क्रिकेटर ने आईपीएल और देश के लिए अच्छा किया है। उन्होंने कहा ‘तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाने के बावजूद अगर एक खिलाड़ी को संन्यास लेना पड़ता है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बुरा समय है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-