देश के नए CAG बने गिरीश चंद्र मुर्मू, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के रिटायर अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू का कैग के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा.

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू (Girish Chandra Murmu) ने शनिवार को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के पद की शपथ ली.

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरीश चंद्र मुर्मू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैग के पद की शपथ दिलाई.

इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे.

राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित समारोह में मुर्मू ने कैग के रूप में शपथ ली.

Covid19 : 24 घंटे में सामने आए 60 हजार से ज्यादा केस, अब तक 42,518 हो चुकी हैं मौत

गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के रिटायर अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू का कैग के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा.

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

बता दें कि कैग एक संवैधानिक पद है जिस पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के खातों का ऑडिट करने की प्राथमिक जिम्मेदारी है. कैग की ऑडिट रिपोर्ट को संसद और राज्य विधानसभाओं में पेश किया जाता है.