लगातार तीसरे दिन गिरी सोने की कीमतें, चांदी के भी दाम घटे

अमर भारती : सोने के दामों में अनिश्चितता का दौर बना हुआ है। भारत में इसकी कीमतें लगातार तीसरे दिन गिरी हैं। एमसीएक्स  MCX पर सोने का आगामी 3 अप्रैल का वायदा भाव आज दोपहर सवा बारह बजे 26 रुपए की गिरावट पर था। यह 43 हजार 329 रुपए पर बना हुआ था। दूसरी तरफ, चांदी का आगामी 5 मई का वायदा भाव 320 रुपए कम होकर 45 हजार 444 रुपए प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया। कोरोना वायरस के असर के चलते वैश्विक बाजार प्रभावित हो रहा है।

विश्वक स्वा0स्य्पए  संगठन WHO ने अब कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इसके बाद आज अंतरराष्ट्री य बाजारों में सोने के दामों में तेजी देखी गई। हाजिर सोना 0.6 फीसदी बढ़कर अब 1 हजार 645 डॉलर प्रति औंस के दाम पर पहुंच चुका है। जहां तक चांदी की बात है, यह 0.6 प्रतिशत बढ़कर अब 16.85 डॉलर प्रति औंस हो चुकी है। सोने व चांदी के अलावा प्लेेटिनम की कीमतें गिरी हैं। अब यह 0.2 प्रतिशत फिसलकर 858.63 डॉलर हो चुका है।