गुजरात: 30 विधायकों का पत्ता कटने की संभावना, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का इशारा

नई दिल्ली। गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एक बड़ा एलान किया है। सीआर पाटिल का कहना है कि पार्टी की ‘नो रिपीटर थ्योरी’ को ध्यान में रखते हुए। विधानसभा चुनाव में 100 नए लोगों को चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। इस फॉर्मूले के तहत कई चुनाव जीते विधायकों का पत्ता कट सकता है।

70 गैर भाजपा सीटों पर नए चेहरे खोजने का प्लान

हिम्मतनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीआर पाटिल ने कहा कि 182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में फिलहाल बीजेपी के पास 112 सीटें हैं। पाटिल ने अपनी बातों के जरिए यह हिंट दिया कि अगले साल कम-से-कम 30 मौजूदा विधायक रिटायर होने वाले हैं और नए चेहरों के लिए रास्ता साफ करने वाले हैं। पाटिल ने कहा, ‘देखिए, हमें उन 70 सीटों पर नए चेहरे खोजने हैं, जहां फिलहाल बीजेपी नहीं है। इसके अतिरिक्त कुछ मौजूदा विधायक रिटायर भी होंगे। यानी कुल मिलाकर आप साल 2022 में होने वाले चुनावों में करीब 100 चनए चेहरे देखेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *