गुजरात: कैबिनेट बदलाव को लेकर पार्टी में तनातनी तेज़, रुपाणी से मिलने पहुंचे नाराज़ भाजपा विधायक

गुजरात: पूरी कैबिनेट बदलने पर BJP में विवाद, रुपाणी के घर पहुंचे नाराज MLA,  टला शपथग्रहण - gujarat cabinet minister oath taking postpone Ruckus in BJP  bhupendra patel NTC - AajTak

नई दिल्ली। गुजरात के नए मुख्यमंत्री के बाद भूपेंद्र पटेल अब राज्य के कैबिनेट में पूरी तरह से बदलाव चाहते हैं। हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं आया है। पहले आज दोपहर में ही मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होना था, जिसे अब शाम तक के लिए टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के 90 फीसदी मंत्रियों को बदलना चाहते हैं जिसे लेकर पार्टी में अंदरूनी कलह शुरू हो गया है।

विजय रुपाणी से मिलने पहुंचे नाराज़ विधायक

जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक ईश्वर पटेल, ईश्वर परमार, बचु खाबड़, वासण आहीर और योगेश पटेल पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से मिलने पहुंचे। उनके बीच एक लंबी मीटिंग चली। खबर है कि इन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई , जिस कारण इन नाराज विधायकों ने रुपाणी का रुख किया है।

कैबिनेट में महिलाओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद

भूपेंद्र पटेल के नई कैबिनेट में 21 से 22 मंत्रियों को बुधवार शाम शपथ दिलाई जा सकती है। कैबिनेट में नए चेहरों को प्राथमिकता दी जा सकती है। महिलाओं की संख्या भी इस कैबिनेट में ज्यादा रहेगी। कई पुराने और वरिष्ठ नेताओं की छुट्टी भी हो सकती है।

इन नेताओं की हो सकती है छुट्टी

तो वहीं नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चुडास्मा, आरसी फाल्दू और कौशिक पटेल के सियासी भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नितिन पटेल राज्य की उपमुख्यमंत्री के साथ साथ वित्त मंत्री भी थे और भूपेंद्र चुडास्मा शिक्षा मंत्री का जिम्मा संभाल रहे थे। आरसी फाल्दू कृषी मंत्री के पद पर हैं और कौशिक पटेल राजस्व मंत्री हैं। अब इन चारों के पद पर संकट मंडरा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में ये चेहरे देखने को नहीं मिलेंगे। नितिन पटेल भी पाटीदार समाज से आते हैँ। ऐसे में सीएम और डिप्टी सीएम के एक ही समाज से होने की संभावना कम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *