भारी बारिश से बेहाल मायानगरी मुंबई, रेल-सड़क और हवाई यातायात पर असर…

अमर भारती : मायानगरी मुंबई में कई दिनों से लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। कई निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के कारण मुंबई में रेलवे ट्रैक और सड़कों पर पानी भर गया है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

भारी बारिश और जल जमाव का असर मुंबई की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। पालघर में जल जमाव के कारण चार ट्रेनों को रद्द और पांच ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। बारिश का पानी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में घुस रहा है। जिससे लोगों का जीना दूभरद हो गया है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करता हुए बताया कि मुंबई में तीन से पांच जुलाई के बीच बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। अनुमान है कि इस दौरान महानगर और आसपास के इलाकों में 1 दिन में 200 मिलीमीटर या उससे भी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है।

रिपोर्ट- दीपक शर्मा

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-