पाकिस्तान की मदद में उतरा हिन्दुस्तान, मुफ़्त देगा कोविड वैक्सीन

‘सर्वे भवन्तु सुखिन’ : कहता ही नहीं, आत्मसात करता है भारत


नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते भले ही अच्छे न हो, लेकिन महामारी के इस मुश्किल दौर  में भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान की मदद करने के लिए आगे आया है। भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज जल्द ही पाकिस्तान को मुफ्त में मिलेगी। 


मुफ्त वैक्सीन पर निर्भर पाक

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट के द्वारा बनाई गयी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड गावी (वैक्सीन और टीकाकरण के लिए वैश्विक गठबंधन) के जरिये पाकिस्तान पहुंचेगी। बता दे कि पाकिस्तान में  टीकाकरण  मुफ्त वैक्सीन पर निर्भर है। 


इसी माह भारत देगा वैक्सीन

एक जानकारी के अनुसार इस वैक्सीन के जरिए पाकिस्तान अपनी 4.5 करोड़ आबादी के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। पाकिस्तान का टीकाकरण मुख्य तौर पर गावी के जरिये मिलने वाली मुफ्त वैक्सीन पर निर्भर है।अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान को भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन इस महीने के बीच तक मिल जाएगी। इसके बचे हुए डोज़ जून तक पाकिस्तान पहुंचेगी। 


कोरोना की जंग में भारत करेगा पाक की मदद

भारत मे  तेजी से लोग कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं। इसके अलावा भारत दूसरों देशों को भी वैक्सीन दे रहा है। कोरोनावायरस के खिलाफ जंग  में अब  भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी वैक्सीन उपलब्ध कराएगा। भारत  पाकिस्तान को वैक्सीन कोविशील्ड की आपूर्ति करेगा। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा  के सचिव आमिर अशरफ ख्वाजा ने लोक लेखा समिति  को बताया कि पाकिस्तान को भारत में निर्मित कोरोना की वैक्सीन इसी महीने मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *