पत्नी से प्रताड़ित पति लगा रहा न्याय की गुहार

कानपुर। यूपी के कानपुर से एक अनोखा मामला सामने आ रहा हैं। अब तक आपने ये तो सुना होगा कि पति ने पत्नी को प्रताड़ित किया लेकिन यहां मामला इसके बिल्कुल विपरीत हैं। यहां एक वकील अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि पत्नी ने पति पर कई मुकदमे दर्ज कराए हैं। जिसको खत्म करने के लिए पत्नी ने पति से 2 लाख रुपए भी ले लिया और केस खत्म भी नहीं किया। जिसके बाद पति ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करवाया और अधिकारियों से पत्नी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई।

पत्नी पहले से थी शादीशुदा

यह मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का हैं यहां रहने वाले विष्णु गुप्ता की शादी श्याम नगर में रहने वाली एक महिला से हुई थी। विष्णु गुप्ता का आरोप है कि महिला पहले से ही शादीशुदा थी। उसने पहले पति से तलाक लिए बिना ही उससे शादी कर ली थी।

पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

शादी के बाद महिला ने उसको और उसके पति को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज करा दिए। विष्णु ने बताया कि कोर्ट के ऑर्डर शीट में समझौता हुआ था। इसके बाद भी पत्नी ने केस वापस नहीं लिया इतना ही नहीं कोर्ट की फाइल को गायब भी करवा दिया। जिसके बाद ही पति ने पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया। विष्णु पत्नी की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों से गुहार लगा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *