टीवी एक्टर करण मेहरा ने तोड़ी चुप्पी

निशा रावल की सभी बात को बताया कहानी

नई दिल्ली। एक्टर करण मेहरा और उनकी वाइफ निशा रावल के बीच झगड़ा भयानक रूप लेता जा रहा है। दोनों के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो चुके हैं। बता दें कि निशा ने मीडिया के सामने करण के बारे में बहुत सारी बातें बताई। उन्होंने यह भी बताया कि करण का किसी और के साथ अफेयर है। उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि यह बात उन्हें कुछ ही महीने पहले ही आता चली है। हालांकि इस बात पर अब करण ने भी सफाई दी है।

ये सारी बातें झूठी : करण

निशा ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि करण का दिल्ली की एक लड़की के साथ अफेयर है। वह चंडीगढ़ जाते हैं तो उस लड़की से मिलते है। निशा ने दावे के साथ बोला कि उन्होंने दोनों के मैसेज पढ़े हैं और उन्हें साथ भी देखा है। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने करण से इस बारे में पूछा था तो उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया था। निशा के मुताबिक, करण ने कहा कि वह उस लड़की से प्यार करते हैं, और उनके फिजिकल सम्बन्ध भी हैं। जिस पर करण ने कहा कि यह सारी बातें झूठी हैं।

निशा के सारे आरोप गलत : करण

बॉम्बेटाइम्स से बात करते वक्त करण ने बताया की ये सभी आरोप तो अब लगने ही थे, अब मेरा नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जाएगा। ये कहानियां बेबुनियाद हैं। मैंने उन्हें कोई धोका नहीं दिया और मेरा किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है।

उनका व्यवहार उग्र रहा है

करण ने सफाई देते हुए कहा कि निशा बीते तीन साल से अजीब तरह से पेश आ रही हैं। उनके इसी व्यवहार की वजह से उनके साथ डील कर पाना मुश्किल हो जाता है। अप्रैल में उन्होंने कहा था कि हमें सेपरेट हो जाना चाहिए। मैंने उनकी बात मान ली। करण ने बताया कि निशा का नेचर हमेशा उग्र रहा है। उन्हें गुस्सा आता है तो वह हाथ-पैर चलाती है, उसको समझ में नहीं आता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *