बड़े मंगल पर लाइफवन ने आयोजित किया भव्य भंडारा: बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित लाइफवन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व कंपनी के कार्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक हनुमान चालिसा और सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की।

हनुमान भक्ति और सेवा का संदेश

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ और हनुमान जी के जयकारों से माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान राम के परम भक्त महाबली हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

सीएमडी सौरभ गुप्ता ने जताया हर्ष

इस अवसर पर कंपनी के सीएमडी सौरभ गुप्ता ने कहा कि बड़े मंगल के शुभ अवसर पर प्रभू श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के भंडारे का आयोजन करना हम सभी के लिए सौभाग्य और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सेवा और सद्भावना का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन को सफल बनाया।

कई गणमान्य लोग और भक्तजन रहे मौजूद

बड़े मंगल के इस धार्मिक आयोजन में कंपनी के सीएमडी सौरभ गुप्ता, विष्णु सिंह, राहुल सिंह सहित कंपनी से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संपन्न होने पर सभी ने भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।