अमरावती आईटी सिटी में खरीदारों को लुभा रहा है स्टैंड अलोन विला: गार्डन और टैरेस की आकर्षक सुविधा

लखनऊ। सुल्तानपुर रोड स्थित अमरावती आईटी सिटी के ‘पलाज्जो विला’ प्रोजेक्ट में विला खरीदने का अब आखिरी मौका बचा है। तेजी से विकसित हो रहे इस इलाके में स्थित प्रोजेक्ट में सीमित संख्या में विला शेष हैं, जिनको लेकर होम बायर्स के बीच लगातार दिलचस्पी देखी जा रही है। आधुनिक डिजाइन, प्राइवेसी और हरियाली से जुड़े कॉन्सेप्ट के कारण यह प्रोजेक्ट खास पहचान बना रहा है।

अमरावती आईटी सिटी में विकसित किए जा रहे इन स्टैंडअलोन विला की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें कोई साझा दीवार नहीं है। हर विला को चारों तरफ से खुला और बेहतर वेंटिलेशन के साथ डिजाइन किया गया है। प्रोजेक्ट में हर विला के साथ निजी गार्डन और टैरेस की सुविधा दी गई है, जिससे परिवारों को स्वतंत्र और आरामदायक लाइफस्टाइल मिलती है।

प्रोजेक्ट में बच्चों के लिए प्ले एरिया, वॉकिंग व जॉगिंग ट्रैक, हरियाली से भरपूर लैंडस्केप और पार्क जैसी सुविधाएं भी डेवलप की गई हैं। सुल्तानपुर रोड पर एचसीएल के पास स्थित होने के कारण यह लोकेशन आईटी प्रोफेशनल्स और परिवारों के लिए पसंदीदा आवासीय क्षेत्र बन रही है।

लग्जरी सिर्फ़ एक शब्द नहीं बल्कि अनुभव है: फाउंडर

अमरावती के फाउंडर एवं चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में लखनऊ के लोगों में लग्जरी हाउस और विला का क्रेज बढ़ा है। इसी का ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। पलाज्जो विला अमरावती ग्रुप की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जहाँ लग्जरी सिर्फ़ एक शब्द नहीं बल्कि अनुभव है।

हमारी कोशिश अपने ग्राहकों को अधुनिक डिज़ाइन के साथ सभी तरह की सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। यहां परिवारों एक ऐसी जीवनशैली का अनुभव मिलेगा, जिसमें शांति, सुरक्षा और आधुनिकता का अनूठा मेल होगा। पलाज्जो विला हमारे ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है, जो आने वाले समय में बेहतरी उदाहरण पेश करेगी।