गोवा के स्थानीय लोगों ने किया तिरंगा फहराने पर विरोध

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस 2021 के उत्सव पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थानीय लोगों के तिरंगा फहराने के विरोध देश विरोधी गतिविधियां बताया है और कहा इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल गोवा के दक्षिण जैसिंटो द्वीप के निवासियों ने जताई अपनी नराजगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकारी अधिकारियों पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह चाहते हैं कि कोई भी सरकारी अधिकारी वहां झंडा न फहराए। चौंकाने वाली बात तो यह है कि नौसेना ने वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर रोक लगाई है। इसी दौरान वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस विरोध को देश विरोधी गतिविधी का नाम दे दिया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर की विरोध की निंदा
मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना से अनुरोध किया है कि वह वहां पर झंडा जरूर फैहराएं। उन्होंने सेना को यह भरोसा दिलाया है कि इस कार्य में गोवा पुलिस का उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “यह बहुत दुख की बात है कि दक्षिण में गोवा के सेंट जैसिटो द्वीप के निवासियों ने नौसेना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर विरोध किया। उन्होंने कहा कि गोवा सरकार इसके सख्त खिलाफ हे। इस विरोध की कड़ी निंदा करती है और इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

क्या कहते हैं वहां के लोग?
साओ जैसिंटो के निवासियों का कहना है कि द्वीप के लोग हमेशा से खुद ही परंपरागत तरीके से झंडा फहराते आए हैं। यहां के लोग कानूनों का विरोध करते आए हैं। बस इसी के चलते नौसना की मौजूदगी ने उनकी चिंता बड़ा दी है। जिस कारण वह लोग यह विरोध कर रहे हैं।

लोगों की नाराजगी का कारण
वहां के नागरिकों ने बताया कि उन्हें झंडा फहराने से कोई परेशानी है। उन्होंने नौसेना के लोगों को उनके साथ झंडा फहराने के लिए आमंत्रित भी किया था कि पर उन्हें नौसेना ने जानकारी दी की यहां के लोग और मछुआरों के लिए राजनीतिक गतिविधियां द्वीप के हित के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *