
माधौगंज (हरदोई)। बुधवार को नगर पंचायत माधौगंज में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विधायक आशीष सिंह आशू की उपस्थिति में उपजिलाधिकारी बिलग्राम ने पटेल नगर पश्चिमी निवासी सीमा सिंह अर्कवंशी, बालगोविंद गुप्ता तथा नेहरू नगर निवासी अनीश वर्मा उर्फ बंटी को शपथ ग्रहण कराई।
इस मौके पर विधायक आशीष सिंह आशू ने नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि वे सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, एसडीएम न्यायिक सदर एवं अधिशासी अधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव, नवल माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष आनंद सैनी, सुशील सिंह, मुकेश सिंह अर्कवंशी, सूरज राठौर, संदीप प्रजापति, मनीष तिवारी, रमेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।