PM मोदी रविवार को कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे बात

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अंडमान निकोबार के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। यह जानकारी पार्टी ने दी है।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते चार जुलाई को कई प्रदेशों में कोरोना कार्यों के दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी का अंडमान, निकोबार के कार्यकर्ताओं से बातचीत का यह कार्यक्रम शाम चार बजे से होगा। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।

देश के नए CAG बने गिरीश चंद्र मुर्मू, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना काल में संचालित कार्यों के बारे में अंडमान निकोबार के कार्यकर्ताओं से जानकारी लेंगे।

Covid19 : 24 घंटे में सामने आए 60 हजार से ज्यादा केस, अब तक 42,518 हो चुकी हैं मौत

उन्हें लगातार सेवा कार्य संचालित करने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं को कुछ टास्क भी सौंप सकते हैं।