आगरा जा रही प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या है वजह ?

नई दिल्ली। आगरा जा रही प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका आज पुलिसिया हिरासत में मारे गए सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने आगरा जा रही थीं। लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले ही लखनऊ पुलिस ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

आगरा जा रही प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मियों से रास्ते में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ फोटो भी खिचवाई। वह आगरा पहुंचकर अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलना चाहती थीं। लेकिन लखनऊ पुलिस ने उनके काफिले को बीच में ही रोक कर प्रियंका को हिरासत में ले लिया है।

5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

आगरा में पुलिस हिरासत में हुई हत्या मामले में एसएसपी आगरा ने 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। एसएसपी ने एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि घटना में मुकदमा दर्ज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *