इन लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं शाहरुख खान

दुनियाभर में किंग खान के करोड़ो चाहने वाले हैं

नई दिल्ली। मनोरंजन की दुनिया में अपना जादू बिखेरने वाले किंग खान की फिल्मों का लोग आज भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अभिनेता शाहरुख खान के दुनियाभर में करोड़ो चाहने वाले है। बॉलीवुड के बादशाह को रोमांस के लिए जाना जाता है। किंग खान ने बीते कई दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान को इंस्टाग्राम पर केवल 2 करोड़ 48 लाख लोग फॉलो करते हैं। लेकिन आपने शायद ही शाहरुख खान की फॉलोइंग लिस्ट पर ध्यान दिया हो।

सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते है शाहरुख खान

बता दें कि किंग खान इंस्टाग्राम पर सिर्फ 6 लोगो को फॉलो करते हैं। इनमे से कई लोग उनके परिवार के ही सदस्य हैं। इस लिस्ट में पहला शाहरुख खान की करीबी काजल आनंद का है वहीं दूसरे नंबर पर उनके बेटे आर्यन खान हैं। अलावा इनके पूजा ददलानी, भतीजी आलिया छिब्बा, पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान है। बता दें कि ये कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें शाहरुख खान इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *