बरसात से क्षतिग्रस्त सिंगाही नौरंगाबाद मार्ग की कराई गई मरम्मत, राहगीरों को मिली राहत

सिंगाही खीरी। लगातार हो रही बरसात के कारण सिंगाही-नौरंगाबाद मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे मार्ग पर गहरे और जानलेवा गड्ढे बन गए थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा हादसे की आशंका बनी हुई थी।

स्थिति की जानकारी मिलने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने तत्काल पहल करते हुए मौके पर रोड़ा और मिट्टी डलवाकर कटे हुए मार्ग की मरम्मत करवाई। साथ ही सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों को भरवाकर मार्ग को गड्ढामुक्त कराया, जिससे आवागमन फिर से सुचारु हो गया।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते सड़क की मरम्मत होने से संभावित दुर्घटनाओं को टालने में मदद मिली। क्षेत्र के लोगों ने जनहित में किए गए इस कार्य के लिए अमनदीप सिंह की जमकर प्रशंसा की।