घरेलू हिंसा मामले में सिंगर हनी सिंह दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हुए हाजिर

Punjabi Singer Yo Yo Honey Singh appears in Tis Hazari Court wife Shalini  Talwar filed a domestic violence case - तीस हजारी कोर्ट में पेश में हुए यो  यो हनी सिंह, पत्नी

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह को शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। शालिनी तलवार का आरोप है कि उनका शारीरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़न हुआ है, और इस तरह की कई घटनाएं हुई है। जिसे वह 10 सालों से झेल रही है। इसके अलावा उन्होंने कोर्ट से मुआवजे के तौर पर 20 करोड़ रुपए की मांग की है।

पहली सुनवाई पर नहीं गए थे हनी सिंह

इस मामले में पहली सुनवाई के दौरान शालिनी तलवार कोर्ट में ही रो पड़ी थी। कोर्ट में शालिनी ने बताया था कि उन्होंने अपने पति हनी सिंह को 10 साल दिए और हमेशा उनके लिए खड़ी रही, लेकिन उन्होंने उनको छोड़ दिया। वही सुनवाई के दौरान हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। उनके काउंसिल ने बताया कि हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। जिस कारण वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके।

झूठे आरोपों के दर्द में है हनी सिंह

हनी सिंह ने पत्नी के आरोपों को झूठा बताया उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। हनी ने कहा मैं पत्नी शालिनी तलवार के झूठे आरोपों से दर्द में हूं और दुखी हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इस इंडस्ट्री में 15 सालों से काम कर रहा हूँ, और देश के कई कलाकारों के साथ काम भी किया है।

अपनी मर्जी से नहीं बेच सकते प्रॉपर्टी, गहने

बता दें कि मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कहा कि दोनों के नाम जो भी प्रॉपर्टी है, उसमें तीसरी पार्टी का कोई हक नहीं है। साथ ही पत्नी की ज्वैलरी व अन्य सामान को वह बिना अनुमति नहीं बेच सकती है। फिलहाल इस मामले में जज दोनों को ही अपने चैंबर लेकर गए और काउंसलिंग की, मामला घरेलू हिंसा का है। जिसमें दोनों पति पत्नी बराबर के भागीदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *