नई दिल्ली। गुस्सा इंसान को खुद खतरे में डाल देता है। जिसका पछतावा भी उसे बहुत महंगा पड़ जाता है। इसका हालिया उदाहरण बेंगलुरु में हुई यह घटना रही। जिसमें एक व्यक्ति को न सिर्फ भूखा ही रहना पड़ा, बल्कि उसकी नाक भी टूट गई।

नाक की तोड़ दी हड्डी
दरअसल एक आर्डर कैंसिल करने पर डिलीवरी बॉय ने एक महिला पर हमला कर दिया। यह घटना हालिया एक रात की है। जब जोमैटो कंपनी के एक डिलीवरी बॉय ने महिला की नाक पर मुक्का जड़ दिया। जिससे महिला की नाक की हड्डी टूट गई।
यह था मामला
हितेश ने बताया कि उसने जोमैटो से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खाना आर्डर किया था। लेकिन, जब साढ़े चार बजे तक भी खाना नही आया तो उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन करके आर्डर कैंसिल करने को कहा। इसके कुछ देर बाद ही डिलीवरी बॉय खाना लेकर आता है तो उन्होंने आर्डर लेने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों की बहस होने लगी। तभी, डिलीवरी बॉय उनकी नाक पर मुक्का जड़ कर भाग गया। हितेश की नाक से खून बहने लगा और उनकी हड्डी फ्रैक्चर हो गई।
सोशल मीडिया पर बताया दर्द
इस घटना की जानकारी हितेश ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताई। वीडियो में वह बता रही हैं कि किस तरह जोमैटो डिलीवरी बॉय ने उन पर हमला किया। यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर छा गयी। जिसके बाद जोमैटो ने भी इस घटना पर दुख जताया।
मदद को तैयार जोमैटो
कम्पनी का कहना है कि आपकी मदद के लिए हम तैयार है। मेडिकल जांच के साथ-साथ इस घटना की जांच भी की जाएगी। हम जरूरी कदम उठाएंगे ताकि आगे ऐसी कोई गलती न हो।