युवतियों को अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर ही करनी पड़ी जबरन शादी

काबुल छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर युवतियों को करनी पड़ी जबरन शादियां, रिपोर्ट  में खुलासा - Women force marriage at Kabul airport afghanistan to leave  Taliban rule ntc - AajTak

नई दिल्ली। अग़ाफ़निस्तान पर जब तालिबान ने कब्जा किया तो हजारों की संख्या में लोग किसी भी तरह देश छोड़ देना चाहते थे। महिलाओं को अफगानिस्तान छोड़ने में सबसे ज्यादा दिक्कत आई अब पता चला है कि काबुल एयरपोर्ट पर कई लड़कियों की जबरन शादी करवाई गई ताकि वो देश छोड़ सकें।

महिलाओं को जोड़ना पड़ा था अंजान पुरषो से झूठा रिश्ता

काबुल एयरपोर्ट पर जब अकेली लड़कियों और महिलाओं को एंट्री मिलने में दिक्कत आ रही थी तब कई युवतियों की वहां पर जबरन शादी हुई। इसके अलावा कुछ महिलाओं ने पुरुषों को खुद का पति बताया और तब जाकर उन्हें फ्लाइट में एंट्री मिल पाई। ये मामला अधिकतर उन महिलाओं के साथ आया है, जो अफगानिस्तान से पहले यूऐई गईं और बाद में अमेरिका के लिए रवाना हुई। इतना ही नहीं कई परिवारों ने कुछ पुरुषों को पैसे दिए ताकि वो उनकी लड़कियों से शादी कर लें और उसके बाद बतौर परिवार अफगानिस्तान को छोड़ें।

परिवार के साथ देश छोड़ने वालों को मिली थी प्राथमिकता

अमेरिकी विदेश मंत्रालय इस मामले में यूएई में मौजूद अपने अधिकारियों से मदद मांग रहा है। साथ ही अमेरिका पहुंच चुकी कुछ ऐसी महिलाओं की खोज भी की जा रही है। तालिबान ने जब 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा किया उसके बाद महिलाओं के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। काबुल एयरपोर्ट से जो विमान जा रहे थे उनमें अधिकतर पुरुष यात्रियों की संख्या थी। इसके अलावा जो लोग अपने परिवार के साथ थे उन्हें तवज्जो दी जा रही है।

महिलाओं के काम करने पर लगी रोक

महिलाओं के भविष्य को लेकर जो डर जताया जा रहा था वह सच भी साबित होता दिख रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के काम करने पर अभी रोक लगा दी है। लड़के-लड़कियां साथ में पढ़ाई भी नहीं कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *