परिवार की हत्या कर ,खुद भी की आत्महत्या…

अमर भारती :  गुरूग्राम में रविवार  रात को एक रसायन फैक्टरी के एक विरिष्ठ कर्मचारी ने कथित तौर से अपने परिवार की हत्या कर खुद भी आत्महत्या की। मृतक 55 वर्षीय प्रकाश सिंह की लाश पुलिस को फ़ांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। उसके साथ एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने लिखा था कि वह अपने परिवार को सम्भाल नहीं पा रहा था।
जब उनके पड़ोसियों को सुबह से उनके परिवार का कोई सदस्य नज़र नहीं आया तब उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस को उसके घर से उसकी पत्नी 50 वर्षीय सोनू सिंह, जो गुरूग्राम में एक विघालय चलाती थी , बेटी 22 वर्षीय अदिती, और बेटा 13 वर्षीय अदित्या की लाशें मिली। उनके पुरे शरीर पर चाकू के घाव नज़र आए। उनका मानना है कि प्रकाश ने सोते समय अपने परिवार का कत्ल किया था।
पुलिस ने कहा कि वह लिखावट विशेषज्ञों की मदद से सुसाइड नोट की जांच कर रहें हैं। चारों के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट-सार्थक केन

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-