पर्स चोरी करने से रोकने पर युवक ने गवाई जान, जानिए पूरा मामला

अमर भारती : राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हो गई है। हत्या का कारण आपसी दुश्मनी बताया जा रहा है। एक व्यक्ति के घर में चल रहे कार्यक्रम के दौरान एक बदमाश पर्स चोरी करने की फिराक में था। चोरी के दौरान घर के एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। इस पर बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

मृतक व्यक्ति का नाम नूर मोहम्मद है। जानकारी मिली है की नूर मोहम्मद को अनजान बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी। नूर मोहम्मद को पास के जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नूर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना रविवार रात 10:30 बजे की है। फिलहाल पुलिस ने उस चोर को शक के दायरे में पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है की उसी चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

रिपोर्ट– अभिन्या गोयल

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-