पर्यावरण को बेहतर करने में आगे हैं ये देश

नई दिल्ली। दुनिया भर में 22 अप्रैल को यानी आज पृथ्वी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। बीते कुछ समय से हम देख रहे है कि ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, और प्रदूषण फ़ैल रहा है जिसके चलते पृथ्वी को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसी स्थिति में हमें पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की बेहद आवश्यकता है।

76 देशों की सूची जारी

कुछ देश बड़ी गंभीरता से पर्यावरण को बचाने और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू ने दुनिया के 76 देशों की सूची जारी की है। इस सूची में विकसित देश पर्यावरण को अच्छा बनाने के लिए लगातार काम रहे हैं।इंडेक्स में आइसलैंड, डेनमार्क, नार्वे, फ्रांस और आयरलैंड पहले से पांचवें स्थान पर है। इस सूची में पहले 20 देशों में से 15 देश यूरोप में हैं। जबकि गैर-यूरोपियन देशों में सबसे अच्छा काम कोस्टारिका और न्यूजीलैंड का है।

भारत की स्थिति बेहतर

ग्रीन फ्यूचर इंडेक्स में एशियाई देशों में भारत की स्थिति बेहतरबताई गई है। इस सूची में भारत 21 वें स्थान पर है। चीन 45 वें स्थान पर है, पाकिस्तान 67वें स्थान पर है वही बांग्लादेश 69वें नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *