आज आसमान में होगी यह अद्भुत घटना, धरती के बेहद नजदीक होगा ये रहस्यमयी ग्रह

Earth realigns with Neptune on Tuesday 14th september | आज आसमान में दिखेगी  अद्भुत खगोलीय घटना, पृथ्वी के बेहद करीब होगा ये रहस्यमयी ग्रह | Hindi News,  विज्ञान

नई दिल्ली। नेपच्यून ग्रह आज धरती के 24 करोड़ किमी नजदीक आएगा। आपको बता दें कि यह सौर मंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है। इसके पास कुल 14 चंद्रमा है। यह ग्रह बेहद बर्फीला है। यहां का तापमान माइनस 214 डिग्री सेल्सियस रहता है।

वैज्ञानिकों ने नेपच्यून के बारे में बतायी अनोखी बातें

वैज्ञानिकों का कहना कि नेपच्यून का धरती के करीब आना भी करीब नहीं कहा जा सकता। इसका मुख्य कारण पृथ्वी और नेपच्यून के बीच की दूरी है। नेपच्यून सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसे नग्न आंखो से नहीं देखा जा सकता । इस ग्रह में सूर्य की किरणें 8 घंटे में पहुंचती है ।

नेपच्यून में 16 घंटे का होता है एक दिन

वैज्ञानिकों की जानकारी के अनुसार इसका एक दिन 16 घंटे के बराबर होता है। जबकि इसका एक वर्ष धरती के 165 वर्षों के बराबर है। सूर्य की परिक्रमा करने में नेपच्यून को 165 वर्ष लग जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *