
कानपुर। शहर ने रविवार को फैशन, स्टाइल और आधुनिक लाइफस्टाइल के एक भव्य उत्सव का अनुभव किया, जब ज़ेड स्क्वायर मॉल स्थित रिलायंस ट्रेंड्स ने नए स्वरूप और विस्तारित सुविधाओं के साथ अपनी री-ओपनिंग का जश्न मनाया। इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन आइकॉन ज़ोया अफ़रोज़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। फैशन, संगीत और आकर्षक रोशनी से सजी इस शाम ने शहरवासियों को मनोरंजन और ग्लैमर का अनूठा अनुभव प्रदान किया।
रैंप पर बिखरा फैशन का जलवा, मॉडलों ने जीता दर्शकों का दिल
यह आयोजन केवल स्टोर की री-ओपनिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फैशन और संस्कृति के रंगों से सजा एक भव्य शो बनकर उभरा। देश के विभिन्न शहरों से आए प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रिलायंस ट्रेंड्स के नवीनतम कलेक्शन में एथनिक और पारंपरिक परिधानों की खूबसूरती के साथ-साथ फॉर्मल और वेस्टर्न वियर का आधुनिक अंदाज़ भी देखने को मिला। प्रत्येक प्रस्तुति ने बदलते फैशन ट्रेंड्स और समकालीन स्टाइल की झलक पेश की।
“रंग, रिवायत और रैंप” थीम ने बांधा समां
फैशन शो की थीम “रंग, रिवायत और रैंप” रही, जिसके तहत विभिन्न सीक्वेंस प्रस्तुत किए गए। ‘ट्रॉपिकल ब्लूम’ में गोवा से प्रेरित फ्लोरल थीम, ताजगी भरे रंगों और जीवंत डिजाइनों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। ‘कॉर्पोरेट चिक’ ने आधुनिक पेशेवर जीवनशैली को दर्शाते हुए आत्मविश्वास, क्लास और एलीगेंस का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं ‘अर्बन लाइफस्टाइल’ सेगमेंट में वेस्टर्न, कैज़ुअल और डेनिम फैशन का ट्रेंडी अंदाज़ युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शो का समापन ‘एथनिक एलीगेंस’ के साथ हुआ, जिसने भारतीय संस्कृति, रंगों और पारंपरिक शिल्प की समृद्ध विरासत को बेहद खूबसूरती से रैंप पर जीवंत कर दिया।
परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम
पूरे आयोजन के दौरान फैशन, संगीत और आधुनिक प्रस्तुति का ऐसा समागम देखने को मिला, जिसमें परंपरा और आधुनिकता एक साथ कदमताल करती नजर आईं। रिलायंस ट्रेंड्स की इस पहल ने न केवल शहर के फैशन प्रेमियों को नए ट्रेंड्स से रूबरू कराया, बल्कि उन्हें विश्वस्तरीय फैशन अनुभव का हिस्सा बनने का अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे कानपुर के फैशन परिदृश्य के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन बताया।
कानपुर के फैशन प्रेमियों में है अलग उत्साह: ज़ोया अफ़रोज़
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ ने कहा, “कानपुर हमेशा से अपने खास अंदाज़, समृद्ध संस्कृति और अपनत्व के लिए जाना जाता है। यहाँ के लोगों में फैशन को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। मुझे खुशी है कि रिलायंस ट्रेंड्स इस शहर में फैशन और रिवायत को नए अंदाज़ में आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल फैशन उद्योग को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड्स से जोड़ने का भी काम करते हैं।