आरबीआई के नए ऐप से कर सकेंगे नकली नोट की पहचान


नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) एक नया ऐप प्रक्षेपण करने जा रहा है। जिसके द्वारा कोई भी नकली नोटों की पहचान कर सकता है। यह ऐप दृष्टिहीन लोगों के लिए सर्व उपयोगी है। इसके द्वारा वह आसानी से नकली नोटों की पहचान कर सकते हैं।
क्या थी केंद्रीय वित्त मंत्रालय की टिप्पणी केंद्रीय वित्त मंत्रालय की जानकारी के अनुसार आरबीआई एक ऐसी ऐप बनाने के बारे में विचार कर रहा है जिससे कोई भी व्यक्ति नकली नोटों की पहचान आसानी से कर सकता है। इस ऐप के जरिए नकली नोटों की कालाबाजारी में काफी राहत मिलेगी। उन्होनें अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि इस ऐप को बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। एजेंसी का चयन होने के बाद पता चलेगा कि इसे बनने में कितना समय लग सकता है।

यह ऐप कैसे कार्य करेगा

इस ऐप के सामने नोट रखते ही ऐप बोली के माध्यम से नोट के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। इसमें ऐसी तकनीक के प्रयोग करने के बारे में भी विचार किया जा रहा है जिसके माध्यम से दृष्टिहीन व्यक्ति भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

दृष्टिहीन लोगों को झेलनी पड़ती हैं दिक्कतें

आपको बता दें कि 100 रुपये या उससे अधिक मूल्य वाले नोट में इंटेग्लियो प्रिंटिंग होती है जिसके द्वारा दृष्टिहीन व्यक्ति इन नोटों की पहचान कर सकते हैं। लेकिन पुराने होते ही इन नोटों से यह प्रिंटिंग मिट जाती है। जिससे दृष्टिहीन व्यक्ति को समस्या का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *