अमित शाह के घर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी मंत्रीमंडल विस्तार की आहट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जे पी नड्डा भी थे मौजूद

File Pic.

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में फिलहाल विधानसभा का मॉनसून सत्र जारी है। जिसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट पेश हुआ। लेकिन इसके इतर उत्तर प्रदेश में बीते गुरुवार आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ख़ासा ध्यान दिया गया। दरअसल बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर मुलाकात की। साथ ही मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। इस मुलाकात से कयास लगाएं जा रहे है कि यह मुलाकात उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाने के लिए थी।

तीन घंटे चली बैैठक

विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन में आ चुकी भाजपा के नेताओं की यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि तीन घंटे तक चली इस बैठक में प्रदेश में होने वाली चुनावी तैयारियों और चुनाव तक पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही बैठक में समाज के सभी वर्गो तक पहुंचने की भाजपा की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

मंत्रीमंडल विस्तार की आहट तेज़

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पिछले महीने उत्तर प्रदेश के सात नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सभी वर्गों के हितों को साधने के लिए योगी सरकार के लिए मंत्री मंडल विस्तार करना उनकी प्राथमिकता में से एक है। हालांकि इस मुलाकात के बाद योगी सरकार अपना मंत्रीमंडल विस्तार कर सकती है। जिसपर फैसला वह विधानसभा का मॉनसून सत्र खत्म होेने के बाद लेगी।