नोएड़ा में वेतनवृद्धि को लेकर प्रदर्शन थम गया, 8 सूत्रीय मांगों पर सहमति

प्रदर्शन के पीछे राष्ट्रविरोधी ताकतें, सीएम योगी की छवि धूमिल करने की नाकाम कोशिश है प्रदर्शन – अनिल राजभर,

नोएडा, 14 अप्रैल2026। नोएडा फेज-2 में सोमवार सुबह वेतनवृद्धि को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अबतक इस मामले में 350 से ज्यादा लोगो को हिरासत में लिया है. तनावपूर्ण माहौल के बीच अधिकांश उद्योगपतियों ने अपने संस्थान बंद रखे. करीब 80 प्रतिशत लोगों ने कामकाज बंद रखा. जानकारी के मुताबिक नोएडा के क्लियो काउंटी सोसाएटी के पास प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. प्रदर्शन लगातार जारी है. कई इलाकों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं. फिलहाल भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिशें जारी हैं.

इस मामले में उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होने घटना को राष्ट्रविरोधी ताकतों से जोड़कर देखा है. उन्होने बताया कि मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की गई है जिनके संबंध पाकिस्तानी हैंडलर से होने की आशंका जताई गई है.

राजभर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुजफ्फरनगर रैली को प्रभावित करने के उद्देश्य से इस प्रदर्शन को हवा दी गई है ताकि सीएम योगी की छवि धूमिल की जा सके. इसके साथ ही उन्होने मज़दूरों से किसी के बहकावे में आकर साजिश का शिकार न बनने की अपील भी की.

मज़दूरों की मांगों को लेकर श्रम मंत्री ने कहा कि जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और मज़दूरों के हितों की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अबतक लगभग 300-350 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद फैक्ट्री मालिकों और मजदूरों के बीच हुई बातचीत में 8 सूत्रीय समझौता हो गया जिसमें वेतन बढ़ोतरी और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।