अनिल विज का किसानों पर हमला, कहा- केजरीवाल बनना चाहते है कई किसान नेता

कृषि कानून का विरोध कर रहे लोगों किसान नेताओं पर कसा तंज

नई दिल्ली। करीब आठ महीनों से दिल्ली की अलग अलग सीमाओं पर आंदोलन कर बॉर्डर पर जमे कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान नेताओं पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर किसान आंदोलन पर अपनी ज़बान के बल पर निशाना साधा है। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि 2012 में कई लोग राजनीतिक आकांशाओं के लिए अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने इसे हासिल भी किया और केजरीवाल बन गए। कृषि कानूनों में विरोध में कई किसान नेता केजरीवाल बनना चाहते है।

सीधा गुरनाम सिंह चढूनी पर साधा निशाना

अनिल विज ने गुरनाम सिंह चढूनी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि, ‘2012 में अपना राजनीतिक उद्देश्य लेकर आए लोग अन्ना हजारे आंदोलन से जुड़े और केजरीवाल बन गए और असल मुद्दों से भटक राजनीति में घुसकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। गुरनाम सिंह चढूनी भी वहीं है जो किसान आंदोलन में राजनीति के उद्देश्य से आए है और केजरीवाल बनना चाहते है।

एक तीर से दो निशाने

अनिल विज ने कहीं न कहीं किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं में से एक गुरनाम सिंह चढूनी की केजरीवाल से तुलना करते हुए केजरीवाल को यह कहते हुए सुना दिया कि राजनीति में घुसने के बाद केजरीवाल असल मुद्दों से भटक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *