सेना में अधिकारी रैंक से नीचे महिलाओं की भर्ती,मिले 2 लाख आवेदन…..

अमर भारती : मिलिट्री पुलिस कोर पहली बार ऐतिहासिक कदम लेने जा रही है, सेना में अधिकारी रैंक से नीचे की रैंक पर पहली बार महिलाओ की भर्ती हो रही है। मिलिट्री पुलिस कोर में जवान के 100 पदों पर 2 लाख आवेदन मिले है। अब से पहले सेना में महिलाओं की केवल अधिकारी पद पर भर्ती किया जा रहा था, उनको युद्धपोतों और पनडुब्बियों पर सेवा देने से बाहर रखा जाता था। महिलाएं सेना की युद्धक शाखाओं जैसे पैदल सेना, बख्तरबंद कोर और तोपची सैनिक के पद पर अपनी सेवा नहीं दे सकती थीं।

एक अधिकारी के मुताबिेक महिलाओं को सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के तौर पर मिलिट्री पुलिस कोर में भर्ती किया जाना एक क्रांतिकारी कदम है। 25 अप्रैल से मिलिट्री पुलिस कोर में 100 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। भर्ती रैली का आयोजन इस महीने के अंत में बेलगाम में होना है।

ऐसा पहली बार होगा कि भारतीय थलसेना इसके साथ ही प्रादेशिक सेना में एक श्महिला प्रोवोस्ट यूनिटश् के गठन की भी योजना बना रही है। इस यूनिट में दो अधिकारी, तीन जूनियर कमिशंड अधिकारी और करीब 40 सिपाही होंगे। अधिकारी के मुताबिक, अभी इसके लिए फाइनल मंजूरी नहीं मिली है लेकिन जल्द ही मिलने वाली है। सेना की योजना अगले 17 सालो में कई चरणों में अफसर रैंक से नीचे के जवान पद पर 1,700 महिलाओं को भर्ती करने की है ।

रिपोर्ट जतिन पाण्डेय

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-