चौ. खजान सिंह पीजी महाविद्यालय में नए सत्र के प्रवेश शुरू

उन्नाव। चौ. खजान सिंह पीजी महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध है। यहां विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।


महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ एमए की पढ़ाई भी होती है। एमए में हिंदी, शिक्षाशास्त्र और समाजशास्त्र विषय उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा भी है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार नियमित कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन और परीक्षा परिणाम पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ भी मिलता है। महाविद्यालय की ओर से बताया गया है कि 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 45 स्कूटी उपलब्ध कराने की योजना है।
इसी परिसर में संचालित सीकेएसएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डी.फार्मा पाठ्यक्रम में भी प्रवेश का अवसर है। डी.फार्मा दो वर्षीय पाठ्यक्रम है। इसमें प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में पीसीएम अथवा पीसीबी वर्ग से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में महाविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों और पात्रता के अनुसार आवेदन करने की जानकारी दी गई है। महाविद्यालय लोक नगर, उन्नाव में स्थित है।