बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की, युवाओं और महिलाओं के साथ क्षेत्रीय व सामाजिक समीकरण का भी रखा गया ध्यान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों और महिला नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नई टीम में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन में क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है।
उपाध्यक्ष पद पर इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों और सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व नजर आता है।
बीएल संतोष बने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन
बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (बीजेपी संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। इसके अलावा विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय मंत्री पद पर इन चेहरों को जगह
बीजेपी की नई टीम में राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को शामिल किया गया है।
पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
बीजेपी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
नॉर्थ ईस्ट और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी भी तय
बीजेपी ने पूर्वोत्तर राज्यों पर भी विशेष फोकस करते हुए संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक और राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक बनाया है। वहीं विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। रितुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाया गया है।
युवा, महिला और सामाजिक मोर्चों की कमान किसे?
बीजेपी की नई टीम में विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं।
- हेमांग जोशी — युवा मोर्चा
- रूप कुमारी चौधरी — महिला मोर्चा
- अमरपाल मौर्य — ओबीसी मोर्चा
- बंसीलाल गुर्जर — किसान मोर्चा
- शिवेश कुमार राम — एससी मोर्चा
- मन्नालाल रावत — एसटी मोर्चा
- कुंवर बासित अली — अल्पसंख्यक मोर्चा
इस नियुक्तियों के जरिए बीजेपी ने संगठन के अलग-अलग सामाजिक और वर्गीय आधार को साधने की कोशिश की है।
मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव
बीजेपी की नई टीम में मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया की कमान दीपक म्हस्के को दी गई है। उनके साथ प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह संयोजक के तौर पर काम करेंगे।
यूपी पर बीजेपी का खास फोकस
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को जगह दी गई है। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में संगठन में यूपी के नेताओं की मौजूदगी को चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम में बीजेपी ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवा चेहरों को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। इसके साथ ही महिला प्रतिनिधित्व, सामाजिक समीकरण और अलग-अलग राज्यों के क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है।
जातीय और सामाजिक समीकरण पर भी नजर
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारियों में युवा, महिला और अलग-अलग सामाजिक समूहों के प्रतिनिधित्व को जगह दी गई है। खास तौर पर उत्तर प्रदेश जैसे चुनावी राज्य के नेताओं को संगठन में शामिल करना आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अब नई टीम के सामने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को जमीन तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
नई टीम के सामने बड़ी चुनावी चुनौती
नितिन नवीन की नई टीम में वरिष्ठता, युवा नेतृत्व, महिला प्रतिनिधित्व और सामाजिक समीकरण का मिश्रण दिखाई देता है। स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे और पीयूष गोयल जैसे चर्चित चेहरों को अहम जिम्मेदारियां मिलने के साथ संगठन में कई नए चेहरों को भी आगे बढ़ाया गया है। अब देखना होगा कि बीजेपी की यह नई टीम आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति को कितना प्रभावी ढंग से लागू कर पाती है।
यहां भी पढ़ें-