नाइजीरिया की नाइजर नदी में बड़ा हादसा

हादसें में हुई 60 लोगों की मौत

नई दिल्ली। पश्चिम अफ्रीका के देश नाइजीरिया की नाइजर नदी में एक नाव के डूब जाने से करीबन 60 लोगों की जान चली गयी। लगभग 83 और लोगों की भी इस हादसे में मौत होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इस बात की जानकारी अधिकारियों ने बीते शुक्रवार को दी।

160 से ज्यादा लोग थे सवार

इस नाव में 160 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। यह हादसा बुधवार को उस दैरान हुआ जब नौका देश के उत्तर-पश्चिम में केब्बी प्रांत में सबसे बड़ी नदी नाइजर में किसी बहुत विशाल वस्तु से टकरा गई।

60 शवों को बरामद कर लिया

इमरजेंसी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बीते शुक्रवार को भी राहत और बचाव अभियान जारी रखा। बता दें कि अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है। नदी में तेज उफान होने के कारण बचाव अभियान में बहुत परेशानी हो रही है। यही वजह है कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि नौका किस वजह से डूबी। आपको बता दें कि यह नौका नाइजर प्रांत से केब्बी प्रांत के वारा शहर की ओर जा रही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *