अपने एड के वजह से फिर से विवादों में छाई बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने टीवी एड में उठाया कन्यादान पर सवाल, भड़के यूजर्स बोले- हिंदू  रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाना बंद करो - Alia bhatt troll for manyavar ad on  kanyadaan user ...

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने फिल्मों के वजह से नहीं बल्कि अपने विवादों के वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका ये नया एड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि आलिया का ये नया एड मोहे ब्रांड के ब्राइडल वियर का है जिसमें वह कन्यादान को लेकर चल रही प्रथा पर सवाल उठाती नजर आ रही है। इस एड में कन्यादान को एक नया नजरिया देने की कोशिश की गई है और इस एड को अभिषेक वर्मण ने डायरेक्ट किया है।

एड में क्या है खास

ब्रांड ने इस एड के वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए इसे एक “नई सोच, नया आइडिया” बताया है। एड के इस वीडियो में आलिया भट्ट दुल्हन के लुक में नजर आ रही है। वह हिंदु धर्म में प्रचलित कन्यादान की प्रथा के विषय में कहती नजर आ रही है कि, “ कन्यादान नहीं बल्कि कन्यामान “ है। यह पूरी बात को डायरेक्टर ने इस एड में बेहद अच्छे तरीके से बताई है। ऐसा कई बार देखा गया हैं कि भारतीय एड फिल्मों और टीवी से ज्यादा असरदार होते हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इस ब्रांड से काफी लंबे समय से जुड़ी हुई हैं।

यूजर्स ने किया ट्रोल

इस एड के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का रिएक्शन भी इस वीडियो के खिलाफ तेजी से बढ़ने लगा। कई लोगों के अनुसार इस एड में आलिया भट्ट हिंदु धर्म का अपमान कर रही है, तथा इस कारणवश ही इस एड को बॉयकॉट कर देना चाहिए। इस दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस एड के विरोध में आलिया भट्ट को जमकर ट्रोल किया है।

ये होंगी नई फिल्में

एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में आलिया भट्ट कई नई फिल्मों में नजर आ सकती हैं। इनमें से उनकी कुछ प्रमुख फिल्में गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्राह्मास्त्र और RRR होंगी। फिलहाल वह करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में वह अभनेता रनवीर सिंह के अपॉजिट नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *