अयोध्या पहुँचे बसपा महा सचिव सतीश मिश्र, रामजन्मभूमि में लगाई हाजिरी

हम भगवान श्री राम की पूजा करते है, उनपर राजनीति नहीं करते- सतीश मिश्र

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के चुनाव की चर्चा में फिलहाल गायब बहुजन समाज पार्टी इस बार जनता का हित साधने का कोई प्रयास नहीं छोड़ रही है। जिस वजह से पार्टी के महासचिव व राज्यसभा सांसद श्री सतीश चंद्र मिश्र शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचते ही उन्होंने रामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन कर हाजिरी लगाई। जिसके बाद वह हनुमंत लला के दरबार हनुमान गढ़ी भी पहु्ंचे।

प्रबुद्ध वर्ग के साथ करेंगे विचार गोष्ठी

बहुजन समाज पार्टी आज राम नगरी अयोध्या से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार अभियान का आगाज करेगी। इसी क्रम में आज बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन आयोध्या में आयोजित हो रहा है। जिसका नाम पार्टी ने विचार गोष्ठी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 23 जुलाई अयोध्या से लेकर 29 जुलाई तक अलग-अलग जिलों में इस गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा पर कसते तंज

सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हम राम की पूजा करते हैं, उन पर राजनीति नहीं करते। अगर भाजपा कहती है कि राम उनके हैं तो यह उनकी संकीर्ण सोच है, भगवान श्री राम सबके हैं। 

2006 का दांव चलती मायावती

इससे पहले भी मायावती ऐसा प्रदेश के ब्राह्म्णों को साधने का ऐसा ही कुछ प्रयास कर चुकी है। आपको बता दें कि- 2006 की तरह एक बार फिर मायावती ने सतीश चंद्र मिश्र को पार्टी के साथ ब्राह्मणों के साथ प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने की जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *