नोएडा में हुई बस दुर्घटना, एक महिला की मौके पर मौत

बस और ट्रक की टक्कर, महिला की मौत, 20 घायल | Bus and truck collide, woman  killed, 20 injured | बस और ट्रक की टक्कर, महिला की मौत, 20 घायल

नई दिल्ली। सड़क दुर्घटना से जुड़ी खबरें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसकी मुख्य वजह परिवहन नियम ना मानना और कई जगहों पर सड़कों की बुरी हालत है। ऐसी ही एक दुर्घटना आज सुबह 5 बजे नोएडा में हुई। बस नंबर 16 टी 4198 जो कि गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा आ रही थी उसने अपना नियंत्रण खो दिया और तिलपता गोल चक्कर में पलट गई।

20 वर्षीय महिला की हुई मौत

सुबह पांच बजे कंपनी की बस गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा जा रही थी। बस में कुल 20 से 30 महिला कर्मचारी सवार थीं। देखते ही देखते बस ने अपना संतुलन खो दिया और गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर इलाके में तिलपता गोल चक्कर में पलट गई। हादसे में चार महिलाओं को मामूली चोट आई है जिनका उपचार किया जा चुका है। लेकिन एक महिला कर्मचारी जिनका नाम टीना बताया जा रहा है। उनकी मौका ए वारदात पर ही दुखद मौत हो गई।

क्रेन की मदद से हटायी गयी बस

पुलिस के मुताबिक ममता, रितु, काजल और सपना के साथ अन्य महिलाओं को चोट आई है।जबकि एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई है। आपको बता दें कि बस चालक फरार हो गया है।जानकारी के मुताबिक यातायात के संचार के लिए बस को क्रेन की मदद से हटाया गया।–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *