गाजियाबाद में मंदिर परिसर में मौजूद दो साधुओं पर हुआ जानलेवा हमला

यूपी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंदिर परिसर में सोये दो साधुओं पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने साधु पर धारदार हथियार से कई वार किए है। जिससे साधु गम्भीर रूप से घायल है। घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले से मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी और आस पास के लोगों में बड़ी नाराज़गी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

डासना देवी मंदिर की है घटना

बता दें कि ये घटना डासना देवी मंदिर की है। यह वहीं मंदिर है जहां कुछ दिन पहले एक मुस्लिम लड़के के घुस जाने से विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद मंदिर प्रमुख महंत नरसिंहानंद सरस्वती के आदेश पर मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी। इतना ही नहीं मुसलमानों का प्रवेश वर्जित का बैनर भी लगाया गया था।

पुलिस को मंदिर के पास से मिला कटर पेपर

इस घटना की जानकारी पुलिस को करीब 15 मिनट बाद मिली। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू किया। जांच में मंदिर परिसर के सीसीटीवी बंद पाए गए। पुलिस को डासना मंदिर के पास से कटर पेपर मिला हैं। जानकारी के मुताबिक इन्हीं कटर से साधुओं पर हमला किया गया है। वहीं स्थानीय लोग इस घटना पर सवाल उठा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *