IPL 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम हुई यूएई के लिए हुई रवाना

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते आईपीएल 2021 बीच में ही स्थगित कर दिए थे। भारत से दूर यूएई में हो रहे आईपीएल 2021 को सितंबर से फिर से शुरू करने का फैसला ले लिया गया है। जिसके बाद आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को यूएई के लिए रवाना हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। दिल्ली कैपिटल्स ने इंस्टाग्राम पर टीम के यूएई के लिए रवाना होते समय की एक तस्वीर पोस्ट की जिसपर डीसी ने कैप्शन में लिखा,’ हमें पूरा यकीन है मास्क से अंदर उत्साहित मुस्कान है। यूएई हम यहां आते हैं।’

यूएई में मौजूद श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ अभी कुछ घरेलू क्रिकेटर और सपोर्ट स्टाफ ही यूएई के लिए रवाना हुए हैं। टीम के बांकी खिलाड़ी अपने अलग-अलग इंटरनेशनल दौरों को खत्म करने के बाद ही इससे जुड़ेंगे। आईपीएल 2021 के पहले फेज में टीम की अगुवाई करने वाले ऋषभ पंत इस समय इंग्लैंड में हैं। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज यहां खेली जा रही है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले से ही यूएई में हैं। वो दुबई में प्रैक्टिस कर रहे हैं। चोट की वजह से वो आईपीएल 14 के पहले हिस्से में नहीं खेल पाए थे।

लय बरकरार रखने की रहेगी कोशिश

आईपीएल 2021 के पहले फेज में शानदार लय के साथ खेल रही दिल्ली कैपिटल्स अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश जारी रखेगी। पहले फेज में दिल्ली कैपिटल्स टीम श्रेयस अय्यर की मौजूदगी के बावजूद 8 मैचों में से 6 मैच जीत कर पहले स्थान पर है। जिसका पीछा कर रही महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई की टीम दूसरे और विराट कोहली की आरसीबी तीसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *