Skip to content
  • Sunday, October 18, 2026
  • Daily Hindi News Paper From :-
  • Delhi
  • Lucknow
  • Agra
  • Gurugram
  • Mumbai
  • || Citizen Reporter
Amar Bharti Media Group

Amar Bharti Media Group

Banner Add
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • जुर्म
  • धर्म
  • खेल
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • विशेष
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • E – Paper
    • Delhi
    • Lucknow
    • Agra
    • Gurugram
    • Moradabad
  • Home
  • देश
  • ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट वायरल, 24 घंटे में 1.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
देश

‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट वायरल, 24 घंटे में 1.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

17/08/2026
अमर भारती

‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि 24 घंटे में 1.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़े। जानिए पूरा मामला।

दिमागी नक्सल पार्टी' इंस्टाग्राम अकाउंट वायरल, 24 घंटे में 1.7 लाख फॉलोअर्स
दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा में आया।

नई दिल्ली/अमर भारती। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम से बना एक नया अकाउंट तेजी से चर्चा में आ गया है। दावा है कि इस अकाउंट ने महज 24 घंटे में 1.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP नाम का अकाउंट भी चर्चा में रहा था। हालांकि, ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम से बने अकाउंट का संचालन कौन कर रहा है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

इसी महीने बनाया गया अकाउंट

इंस्टाग्राम पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम का यह अकाउंट इसी महीने बनाया गया है। उपलब्ध लॉग के अनुसार, अकाउंट का यूजरनेम एक बार बदला गया है। अकाउंट पर अब तक करीब 63 पोस्ट दिखाई दे रही हैं, जबकि यह लगभग 35 अकाउंट्स को फॉलो करता है। कम समय में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुड़ने के कारण यह अकाउंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

पीएम मोदी के बयान के बाद चर्चा में आया ‘दिमागी नक्सल’

‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम ऐसे समय में चर्चा में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में नक्सलवाद का मुद्दा उठाया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में सशस्त्र नक्सलवाद के अलावा ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का भी इस्तेमाल किया और ऐसे लोगों से देश को सतर्क रहने की बात कही, जिन्हें उन्होंने देश के लिए वैचारिक चुनौती के तौर पर पेश किया। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘दिमागी नक्सल’ शब्द को लेकर बहस तेज हुई और इसी नाम से कई अकाउंट सामने आने लगे।

पीएम मोदी ने ‘दिमागी नक्सल’ को लेकर क्या कहा?

स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगलों में हथियार उठाने वाले नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई हुई है, लेकिन वैचारिक स्तर पर चुनौती अभी मौजूद है। उन्होंने ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ कहे जाने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की। पीएम के बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस शब्द को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। समर्थकों और आलोचकों के बीच इसे लेकर अलग-अलग दावे और तर्क दिए जा रहे हैं।

किरेन रिजिजू ने बताई ‘दिमागी नक्सल’ की परिभाषा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ शब्द को लेकर अपनी व्याख्या सामने रखी। उन्होंने कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया गया है जो माओवादियों का समर्थन करते हैं, भारतीय संविधान को स्वीकार नहीं करते या अलगाववादी विचारों के साथ खड़े होते हैं।

रिजिजू ने अपने पोस्ट में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के समर्थन और पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से अलग करने की कथित कोशिशों का भी जिक्र किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम के अकाउंट का किसी राजनीतिक संगठन या व्यक्ति से आधिकारिक संबंध होने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

अकाउंट का असली संचालक कौन?

दिमागी नक्सल पार्टी का अकाउंट के तेजी से लोकप्रिय होने के बावजूद इसके पीछे कौन है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है। ऐसे में अकाउंट को किसी व्यक्ति, संगठन या राजनीतिक दल से जोड़कर दावा करना फिलहाल उचित नहीं होगा। सोशल मीडिया पर अकाउंट की गतिविधियों और उसके तेजी से बढ़ते फॉलोअर्स को लेकर चर्चा जारी है। आने वाले दिनों में अकाउंट के संचालन और इसके उद्देश्य को लेकर तस्वीर साफ होने की संभावना है।

यहां भी पढ़ें-

मनन कुमार मिश्रा को लेकर गर्माया कानूनी और राजनीतिक माहौल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज

Tags: पीएम मोदी दिमागी नक्सल, Dimagi Naxal Party, Instagram Viral Account, सोशल मीडिया वायरल, दिमागी नक्सल पार्टी, दिमागी नक्सल, किरेन रिजिजू, नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस भाषण

Post navigation

जीवन कुंडू हत्याकांड: सरकार से वार्ता के बाद आंदोलन खत्म होने की ओर, मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन
दूरसंचार विभाग ने लिया विकसित भारत के निर्माण का संकल्प: नई तकनीक अपनाने और नेटवर्क सुरक्षा मजबूत करने पर जोर

ताजा खबर

राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, एक सप्ताह में मिले 66 नए मरीज; इंदिरानगर में सबसे ज्यादा मामले

17/10/2026
By - अमर भारती
राज्य उत्तर प्रदेश

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश, 42 बूथों का निरीक्षण

17/10/2026
By - अमर भारती
राज्य उत्तर प्रदेश

राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 16 साल पुराने मामले में एक दिसंबर तक पेश करने के निर्देश

17/10/2026
By - अमर भारती
Uncategorized

नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके की हिरासत पर उठे सवाल

17/10/2026
अमर भारती
राष्ट्रीय

CJP तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस से अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, दिल्ली में सुरक्षा सख्त

16/10/2026
अमर भारती
राष्ट्रीय राज्य

डीएम साहब, इधर भी डालिए एक नजर! जिला टीबी अस्पताल में राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण नहीं होने का आरोप

16/10/2026
By - अमर भारती
राज्य उत्तर प्रदेश

जिला टीबी अस्पताल में 10 कर्मचारी गैरहाजिर, सीएमओ ने थमाया नोटिस

16/10/2026
By - अमर भारती
राष्ट्रीय

कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अलर्ट, 16-17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद

16/10/2026
अमर भारती
राज्य

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, परिवार के 8 लोग घायल

15/10/2026
अमर भारती
राज्य

बिहार रबी महाअभियान-2026 का शुभारंभ, 40 कृषि जागरूकता वाहन रवाना

15/10/2026
अमर भारती

सम्पादकीय

अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय राज्य उत्तर प्रदेश राजनीति विशेष एक्सक्लूसिव सम्पादकीय Delhi Lucknow अजब गजब देश नई दिल्ली साहित्य

झांसी का ऐतिहासिक किला: जहां आज भी गूंजती है रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की कहानी, शानदार वास्तुकला आज भी आकर्षण का केंद्र

11/09/2026
By - अमर भारती
अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय राज्य उत्तर प्रदेश धर्म एक्सक्लूसिव सम्पादकीय Delhi Lucknow अध्यात्म देश नई दिल्ली साहित्य

नैमिषारण्य: जहां आज भी जिंदा है ऋषियों की ज्ञान परंपरा, चक्रतीर्थ की आस्था, 88 हजार ऋषियों की पौराणिक सभा, व्यास-सूत गद्दी की ज्ञान परंपरा

07/09/2026
By - अमर भारती
अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय राज्य उत्तर प्रदेश धर्म एक्सक्लूसिव शिक्षा सम्पादकीय Lucknow अध्यात्म देश साहित्य

आशियाना जैन मंदिर परिसर में बनेगा 35 फुट ऊंचा भव्य मानस्तंभ: चारों दिशाओं में स्थापित होंगी 24 तीर्थंकर भगवानों की दिव्य प्रतिमाएं

26/08/2026
By - अमर भारती
राष्ट्रीय राज्य उत्तर प्रदेश धर्म शिक्षा सम्पादकीय Lucknow अध्यात्म साहित्य

आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा: ऊंची आवाज नहीं, ऊंचे विचार बनाते हैं इंसान को बड़ा: उपाध्याय वीहसंत सागर

11/08/2026
By - अमर भारती

About Us

Privacy Policy

Disclaimer

Contact Us

Copyright © 2026 Amar Bharti Media Group
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress