
Haq vs Jatadhara Box Office : शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज़ हुईं — एक ओर इमरान हाशमी और यामी गौतम की ‘हक’, तो दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा की तेलुगु डेब्यू फिल्म ‘जटाधारा’। दोनों फिल्मों का विषय और जॉनर बिल्कुल अलग है। जहां ‘जटाधारा’ में विज्ञान, आध्यात्मिकता और अनंत पद्मनाभस्वामी मंदिर के रहस्यमयी इतिहास को केंद्र में रखा गया है, वहीं ‘हक’ सुप्रीम कोर्ट के चर्चित शाहबानो केस पर आधारित है। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाज़ी? आइए जानते हैं।
‘हक’ का पहले दिन का कलेक्शन
सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘हक’ ने ओपनिंग डे पर देशभर में 1.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। मॉर्निंग शोज़ में जहां औसतन 5.66% सीटों पर दर्शक दिखाई दिए, वहीं नाइट शोज़ में यह आंकड़ा 16.50% तक पहुंचा। पहले दिन ‘हक’ के शोज़ में औसतन 9.97% सीटों पर ही दर्शक मौजूद थे। यानी लगभग हर शो में 100 में से 90 सीटें खाली रहीं। इसके बावजूद फिल्म समीक्षकों ने कहानी, परफॉर्मेंस और इश्यू-आधारित विषयवस्तु की सराहना की है।
‘जटाधारा’ की स्थिति भी निराशाजनक
दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधारा’ दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही। यह फिल्म तेलुगु और हिंदी — दोनों भाषाओं में रिलीज़ की गई, लेकिन किसी भी सर्किट में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने पहले दिन तेलुगु में 75 लाख रुपये और हिंदी में केवल 20 लाख रुपये कमाए। इस तरह ‘जटाधारा’ का कुल डे वन कलेक्शन 95 लाख रुपये रहा। समीक्षकों का मानना है कि फिल्म की कहानी और प्रचार रणनीति दोनों ही कमजोर साबित हुईं।
‘हक’ ने मारी बाज़ी, आगे बढ़ने की उम्मीद
बॉक्स ऑफिस पर तुलना की जाए तो ‘हक’ ने ‘जटाधारा’ को साफ़ तौर पर पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ (90 लाख रुपये), री-रिलीज़ ‘बाहुबली: द एपिक’ (28 लाख रुपये), आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ (80 लाख रुपये) और ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ (60 लाख रुपये) जैसी फिल्मों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्तमान में रिलीज़ हुई फिल्मों में ‘हक’ ही ऐसी फिल्म है जिसने पहले दिन करोड़ के आंकड़े को पार किया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि वीकेंड में माउथ-टू-पब्लिसिटी का (Haq vs Jatadhara Box Office Report) असर देखने को मिल सकता है और फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।
- भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलकर समाज को दें नई दिशा : नरदेव चौधरी
- E100 Ethanol Fuel: भारत में 100% एथेनॉल वाले फ्लेक्स फ्यूल वाहनों का रास्ता साफ, सरकार ने बदले नियम
- Cyclone Arnab: 140 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट
- India Defence Acquisition 2026: भारत की रक्षा शक्ति को ₹2.12 लाख करोड़ की मंजूरी
- SIR विवाद: फॉर्म-6 में को लेकर चुनाव आयोग का SC में जवाब