ऐतिहासिक पल : ‘रामायण विश्व महाकोश’ का विमोचन करेंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में कई राज्यों से विद्वान होंगे सम्मिलित


लखनऊ। योगी आदित्यनाथ राम मंदिर के भक्तों के गौरव का एक और ऐतिहासिक अवसर देने जा रहे है। रामायण विश्व महाकोश का प्रथम संस्करण बन कर तैयार हो गया है। जिसका विमोचन शनिवार को योगी आदित्यनाथ संपन्न करेगें। 


शामिल होंगे 70 विद्वान

बता दें कि गोमती नगर के संगीत नाटक अकादमी परिसर में संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित होने जा रहे विमोचन कार्यक्रम में कई राज्यों से 70 विद्वान शामिल होने के साथ-साथ विदेश मंत्रालय के अपर सचिव डा. अखिलेख मिश्र समेत देश और दुनिया के कई विद्वान भी मौजूद रहेंगे।


ई-बुक में भी होगा लांच

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर अयोध्या शोध संस्थान द्वारा तैयार किया जा रहा है। रामायण विश्व महाकोश का संस्करण ई-बुक के रूप में भी लांच किया जाएगा। 


अंग्रेजी के बाद हिंदी, तमिल में भी होगा विमोचन

रामायण विश्व महाकोश के पहले संस्करण का अंग्रेजी भाषा में विमोचन किया जाएगा। उसके एक महीने बाद हिन्दी और तमिल भाषा में प्रथम संस्करण को प्रकाशित किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ की सरकार 205 देशों से रामायण की विरासत संजो रही है। 

आईआईटी खड़गपुर ने किया डिज़ाइन

रामायण विश्व महाकोश के प्रथम संस्करण का डिजाइन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर ने तैयार किया है और रामायण विश्व महाकोश को 200 खंडों में प्रकाशित करने की योजना है। इसके लिए अयोध्या शोध संस्थाान ने देश और दुनिया भर में संपादक मंडल और सलाहकार मंडल का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *