कासगंज में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक भाई की मौत, दो गंभीर घायल

रिपोर्ट: बॉबी ठाकुर

मृतक का भाई


कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला ढक में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और राइफल की बट से हमला किए जाने का आरोप है। हमले में विपिन और उसके दो बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मृतक पक्ष का अपने तहेरे भाइयों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीती देर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय 30 वर्षीय विपिन की रास्ते में मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।