डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राष्ट्र एकता का संकल्प

कोसीकलां । भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, महान शिक्षाविद एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

भाजपा मंडल कार्यालय, अग्रसेन नगर में जिला मंत्री ओमप्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन एवं सभासद विनय उपाध्याय ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं नंदगांव रोड स्थित कैंप कार्यालय पौनिया क्लीनिक पर भाजपा ब्रज प्रांत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह पौनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ मुख़र्जी की जयंती मनाई।जिला मंत्री ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में जन्मे स्वतंत्र भारत की पहली केंद्र सरकार में मंत्री रहे
बाद उन्होंने वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने “एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान—नहीं चलेंगे” का नारा देकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया था उनके समर्थक उनके निधन को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान के रूप में स्मरण करते हैं।मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। उनके विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार और सिद्धांत आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ उन्होंने जो वैचारिक आधार स्थापित किया, उसी मार्ग पर चलकर भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ. अमर सिंह पौनिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवादी चिंतन और सांस्कृतिक दृष्टिकोण आज भी उतना ही प्रासंगिक है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
महात्मा ज्योतिबा फुले मंदिर स्थित बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष दीपक, सभासद तेजवीर माहौर, रमेश, दिनेश सैनी, नितिन, राजू पुरोहित, अमित अग्रवाल (सीए), लक्ष्मण प्रसाद सैनी, मुरारी, दुर्गा, मनोज सैनी, सूरजपाल, बंटी, मेहर, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।