प्रतिज्ञा रैली : प्रियंका गांधी की दो अक्टूबर को होने वाली रैली टली, अब नौ अक्टूबर को पीजी कॉलेज मैदान में होगी रैली

Will Priyanka Gandhi be UP CM candidate?: Up to her, says Salman Khurshid -  Hindustan Times

नई दिल्ली। जगतपुर पीजी कॉलेज में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की दो अक्टूबर को होने वाली रैली अब नौ अक्टूबर को होगी। रोहनिया के जगतपुर पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले जनसभा के जरिए प्रियंका गांधी चुनावी प्रचार के लिए कूच करेंगी। नवरात्र का तृतीया दिन रैली की तारीख होगी। वहीं कांग्रेस वाराणसी से ही उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत करेगी। इस रैली में कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।

पितृपक्ष के कारण बदली रैली की तारीख

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि रैली की तारीख को पितृपक्ष के कारण बदला गया है। पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान नेताओं ने पितृपक्ष होने की बात रखी। सभी की सहमति के बाद रैली की तारीख नौ अक्टूबर रखी गयी। इस दौरान वहां राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रितु पांडेय, मनोज द्विवेदी, हसन मेंहदी कब्बन मौजूद रहे।

ललितेश पति त्रिपाठी के इस्तीफे पर बोले छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी की नौ अक्टूबर को शुरू होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा के लिए कई बड़े नेताओं ने बनारस में अपना डेरा डाल रखा है। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में रैली की जानकारी देते हुए बताया कि सभी के लिए जिम्मेदारियाँ तय की गयी है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक हमने 8134 न्याय पंचायतों में और 58 हजार ग्राम सभाओं में अपना संगठन बनाया है, और उसमें लोगों को जिम्मेदारियाँ दी हैं। साथ ही ललितेश पति त्रिपाठी के इस्तीफे पर कहा कि पार्टी से इस्तीफे के बाद व्यक्ति का जन आधार भी खत्म हो जाता है। लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ते है न कि किसी इंसान से। पार्टी हमेशा बड़ी होती है कोई व्यक्ति नहीं। ललितेश पति त्रिपाठी पूर्व कांग्रेस नेता है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी। ललितेश प्रियंका गांधी के काफी करीबी माने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *