पूरे उप्र में प्रतिज्ञा यात्रा करेंगी प्रियंका गांधी, ‘हर गांव कांग्रेस’ अभियान की करेंगी समीक्षा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ बैठक में लिया फैसला

उप्र कांग्रेस के दफ्तर में पदाधिकारियों के साथ बैठक करती प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के कुछ ही दूरी पर खड़े सभी राजनीतिक दल अपनी ओर से कोशिशें तेज़ कर चुके हैं। सत्ता तक पहुंचने की इसी कोशिश की कड़ी में शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिन के लखनऊ दौरे पर निकली। प्रियंका गांधी शुक्रवार को कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं। यहां उन्होंने सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए चर्चाएं हुई। कांग्रेस सलाहकार और रणनीति समिति ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का फैसला लिया।

12000 किमी की होगी यात्रा

सूत्रों के मुताबिक, यह यात्रा ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे’ नाम से होगी। यह प्रतिज्ञा यात्रा 12000 किलोमीटर चलेगी। यह सभी कस्बों और बड़े गांवों से होकर गुज़रेगी।

किसानों से करेंगी मुलाकात

प्रियंका गांधी अपने दौरे पर रवींद्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापरियों से संवाद करेंगी। इसके अलावा किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचेगा। प्रियंका गांधी 69 हजार सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों से भी मिलने जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *