पंजाब : कैप्टन की नई पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हुई भाजपा

Ready To Make An Alliance With Captain Amarinder Singhs New Party: BJP  Punjab In-charge - कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ BJP गठबंधन को  तैयार : पंजाब प्रभारी | India

नई दिल्ली। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक साथ आ सकते हैं। कैप्टन ने मंगलवार को अपनी एक नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के साथ सीटें बांटने के भी संकेत दिए थे। भाजपा महासचिव और पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह को देशभक्त बताया और कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हितों को प्राथमिक रखने वाले लोगों से गठबंधन को तैयार है। 

किसान आंदोलन खत्म करने की नहीं की बात : दुष्यंत गौतम

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को अपनी एक नई पार्टी बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा किसानों का मुद्दा उनके हित में सुलझाया जाएगा तो वह भाजपा के साथ गठबंधन कर लेंगे। उनके इसी बयान पर आज दुष्यंत गौतम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैप्टन ने किसान आंदोलन खत्म करने की बात नहीं की। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर बात की। उसके लिए भाजपा प्रतिबद्ध है और किसानों के कलयाण के लिए हमेशा से भाजपा काम करती आई है। भाजपा कैप्टन केे साथ हाथ मिलाने को तैयार है।

राष्ट्रवाद के एजेंडे पर गठबंधन करने वाले सभी दलों का भाजपा में स्वागत

दुष्यंत गौतम ने कहा कि हमारा मुख्य एजेंडा राष्ट्रवाद और देश को पहले रखना है। इस एजेंडे पर गठबंधन करने वाले सभी दलों का स्वागत है। कैप्टन अमरिंदर सिंह एक सैनिक रह चुके हैं। हमने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर उनके रुख की प्रशंसा की। वह देश के खतरों के बारे में जानता हैं। वह देशभक्त हैं। भाजपा के लिए राष्ट्रवादी अछूत नहीं है। दुष्यंत गौतम यह भी कहा कि भाजपा अक्सर पंजाब के सामाजिक मुद्दों पर अमरिंदर सिंह की अलोचना करती रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। अमरिंदर सिंह को अभी अपनी पार्टी को बनाने और आगे विचार रखने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *