
लखनऊ में बीजेपी राज्यसभा सांसद Sanjay Seth के आवास पर आयोजित शिष्टाचार डिनर ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। योगी मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले हुए इस सियासी जमावड़े को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। डिनर में सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया।

डिनर कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री Pankaj Chaudhary की मौजूदगी को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Singh Chaudhary के पहुंचने से भी सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक समीकरणों और संगठनात्मक बदलावों को लेकर अंदरखाने मंथन जारी है।
कार्यक्रम में Manoj Sinha की मौजूदगी ने भी सभी का ध्यान खींचा। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री Dinesh Sharma समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने डिनर में हिस्सा लिया।

सबसे ज्यादा चर्चा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रमुख Raghuraj Pratap Singh और बसपा के वरिष्ठ नेता Satish Chandra Mishra की मौजूदगी को लेकर रही। अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े नेताओं का एक मंच पर दिखना आगामी राजनीतिक रणनीति और राज्यसभा की संभावित खाली होने वाली सीटों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक यूपी में होने वाले संभावित राज्यसभा चुनाव और योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा संगठन और सहयोगी दलों के बीच लगातार बातचीत जारी है। ऐसे में संजय सेठ के आवास पर हुई यह मुलाकात महज शिष्टाचार भर नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे भविष्य की राजनीतिक बिसात के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।